देशभर में इस वक्त बारिश अपना कहर दिखा रही है. वहीं पहाड़ी क्षेत्र में हालात बद से बदतर हैं. खासकर हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और बादल फटने से कई लोगों की जान चली गई है. कई लोग लापता हो गए हैं. ऐसे में नदी का जलस्तर भी बढ़ता जा रहा है. हालांकि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम लगातार बचाव कार्य में जुटी है. वहीं IMD के द्वारा भी अलर्ट जारी किया जा रहा है.