दक्षिण-पश्चिम Monsoon ने देश के बड़े हिस्से में रफ्तार पकड़ ली है. इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए भारी से भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है. 2 जुलाई को मॉनसून गुजरात के और हिस्सों, पूरे दिल्ली, उत्तर प्रदेश के शेष भाग, मध्य प्रदेश के अधिकांश इलाकों, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों तक आगे बढ़ गया. वहीं उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट के पास बना कम दबाव का क्षेत्र अगले दो-तीन दिनों में और मजबूत हो सकता है.