दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने बीते दिन पूरे भारत को कवर कर लिया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 9 जुलाई को मॉनसून ने राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के शेष हिस्सों में भी दस्तक दे दी, जिसके साथ ही पूरे भारत में मॉनसून का कवरेज पूरा हो गया. इसके साथ कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का खतरा भी बढ़ गया है.