मौसम विभाग ने 12 जून के लिए देशभर में बड़ा अलर्ट जारी किया है. उत्तर भारत से लेकर दक्षिण और पूर्व से लेकर पश्चिम तक कई राज्यों में बादल, बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है. बिहार, झारखंड और ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी है, जबकि दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. कई जगहों पर तापमान में गिरावट और मौसम में बदलाव के संकेत हैं.