भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अप्रैल से मौसम में बड़े बदलाव को लेकर अपडेट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत में अगले कई दिनों तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा. वहीं अरुणाचल प्रदेश में 10 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट है. दूसरी ओर 15 अप्रैल के बीच उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी. मैदानों में 8 से 10 डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है.