महाराष्ट्र में डेयरी और डेयरी किसान पिछले काफी दिनों से सरकार की नीतियों से खासे नाराज हैं. उनका मानना है कि राज्य सरकार के एक फैसले के बाद डेयरी और डेयरी किसान एक ही रास्ते पर आ गए हैं. राज्य सरकार की तरफ से डेयरी किसानों को पांच रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी देने का फैसला किया गया है. इस फैसले ने राज्य की डेयरीज और डेयरी किसानों दोनों को ही नाखुश कर दिया