हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों के लिए बड़े ऐलान किए हैं. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों के 133 करोड़ के बकाए की माफी का ऐलान किया. इसके साथ ही 10 नई फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद की भी घोषणा की है. जिसके बाद अब हरियाणा सरकार किसानों से 24 फसलों की खरीद एमएसपी पर करेगी. जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि किसानों और वोट के डर की वजह से ये फैसला लिया गया है.