अमूल के मिल्क प्रोडक्ट्स अब अमेरिका में भी मिलेंगे. कंपनी ने अमेरिका में कारोबार करने की पूरी तैयारी कर ली है. अमूल भारत में एक पॉपुलर ब्रांड है. अमूल की टैगलाइन 'अमूल दूध पीता है इंडिया' काफी मशहूर है. अब नया स्लोगन 'अमूल दूध पीता है अमेरिका' आने वाला है. कंपनी अब अमेरिका में रहने वाले भारतीय और एशियाई लोगों पर फोकस करेगी. अमेरिका में इन लोगों की संख्या काफी ज्यादा है. इससे कंपनी के कारोबार को सहारा मिलेगा. सुनिए इस पर GCMMF के MD जयेन महेता का क्या कहना है.