किसानों की मेहनत अब नहीं होगी बर्बाद, सोलर ड्रायर पर ये सरकार दे रही भारी सब्सिडी 

किसानों की मेहनत अब नहीं होगी बर्बाद, सोलर ड्रायर पर ये सरकार दे रही भारी सब्सिडी 

खेती-किसानी में सबसे बड़ी टेंशन यही होती है कि अगर फसल जल्दी नहीं बिकी, तो वह खराब हो जाएगी. सोलर ड्रायर इसी समस्या का पक्का समाधान है. इसमें फल और सब्जियों को सुखाकर उनकी नमी निकाल दी जाती है.

सोलर ड्रायर पर सब्सिडीसोलर ड्रायर पर सब्सिडी
संदीप कुमार
  • Noida,
  • Apr 18, 2026,
  • Updated Apr 18, 2026, 1:30 PM IST

अगर आप बिहार के किसान हैं और टमाटर, मिर्च, गोभी या फलों जैसी जल्दी खराब होने वाली फसल उगाते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है. दरअसल, अब आपकी मेहनत खेतों में सड़कर बर्बाद नहीं होगी, क्योंकि किसानों को नुकसान से बचाने और फसल को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए बिहार सरकार शानदार योजना लेकर आई है. इस योजना के तहत सोलर ड्रायर लगाने पर भारी सब्सिडी दी जा रही है, जिससे किसान अपनी उपज को सुखाकर स्टोर कर सकेंगे और सही समय पर अच्छे दाम मिलने पर बेच सकेंगे.

किसानों को मिलेगी इतनी सब्सिडी

राज्य सरकार ने सब्जियों और फलों की खेती करने वाले किसानों को सोलर ड्रायर लगवाने पर बंपर सब्सिडी दे रही है. सरकार की ओर से इस तकनीक को लगवाने पर 1 लाख 40 हजार रुपये सब्सिडी के तौर पर दिया जा रहा है. जिसे लगाकर किसान अपनी फसलों को खराब होने से बचा सकते हैं. बता दें कि यह तकनीक सूरज की गर्मी का इस्तेमाल करके फसल को सुखा देती है. जिससे उनकी लाइफ बढ़ जाती है और किसान उन्हें लंबे समय तक स्टोर कर सकते हैं.

इन फसलों को मिलेगा फायदा

खेती-किसानी में सबसे बड़ी टेंशन यही होती है कि अगर फसल जल्दी नहीं बिकी, तो वह खराब हो जाएगी. सोलर ड्रायर इसी समस्या का पक्का समाधान है. इसमें फल और सब्जियों को सुखाकर उनकी नमी निकाल दी जाती है जिससे उनमें कीड़े या फफूंद लगने का डर खत्म हो जाता है. वहीं, ये तकनीक प्याज, लहसुन, टमाटर, मिर्च, हल्दी, अदरक, अंजीर, आम केला और पपीता जैसी फसलों के लिए उपयोगी है.

फसल की बर्बादी पर लगेगा लगाम 

  • सब्जियों और फलों को सोलर ड्रायर में सुखाने के बाद भी जरूरी पोषक तत्व और उसका असली स्वाद बिल्कुल वैसा ही बना रहता है.
  • इससे सब्जियों और फलों को दूर-दराज के बड़े बाजारों में भेजना आसान हो जाता है क्योंकि खराब होने का रिस्क कम होता है.
  • जब फसल सुरक्षित रहेगी तो आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और बर्बादी का खरता भी खत्म हो जाएगा.

किसान ऐसे कर सकते हैं आवेदन

किसान ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले horticulture.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
किसान आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद योजना का विकल्प चुनें.
यहां जाने के बाद सोलर ड्रायर योजना पर क्लिक करें.
इसके बाद सोलर ड्रायर पर मिलने वाली सब्सिडी के लिए आवेदन करें.
यहां क्लिक करने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा.
इसके बाद मांगी गई सारी जानकारी को ध्यानपूर्वक और सही-सही भर दें.
सभी डिटेल भरने के बाद आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा.

किसानों को मशीन से होगा ये फायदा

अगर आप अपनी फसल को कच्चा बेचने के बजाय उसे सुखाकर या थोड़ा प्रोसेस करके बेचते हैं. तो उसकी कीमत बाजार में कई गुना बढ़ जाती है. सोलर ड्रायर से तैयार किए गए प्रोडक्ट्स की क्वालिटी बहुत अच्छी होती है जिसकी डिमांड आजकल हर जगह है.
ताजी सब्जियों के मुकाबले सूखी हुई चीजों या उनके पाउडर को बेचने पर मंडी में काफी ऊंचे दाम मिलते हैं. इससे न केवल आपकी फसल सुरक्षित रहती है बल्कि आप साल भर अपनी उपज को धीरे-धीरे मुनाफे पर बेच सकते हैं. यह योजना बिहार के किसानों को पुराने तरीके से बाहर निकालकर एक नई पहचान और मोटी कमाई का रास्ता दिखा रही है.

यहां मिलेगी अधिक जानकारी

यदि आप भी बिहार के किसान हैं और सोलर ड्रायर लगवाना  चाहते हैं तो इसके लिए सरकार सब्सिडी मुहैया करा रही है. इसके लिए किसान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. इस सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए किसान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट के लिंक पर विजिट कर सकते हैं. इसके अलावा किसान अधिक जानकारी के लिए अपने जिले के कृषि या बागवानी विभाग के कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं. 

MORE NEWS

Read more!