एमपी में बैतूल जिले का लालावाड़ी गांव महाराष्ट्र की सीमा से सटा है. इस गांव में चुनाव की चर्चा के लिए किसान तक इलेक्शन कारवां की चौपाल में गांव वालों ने खेती किसानी की भाषा में बताए विपक्ष की बदहाली के कारण. किसानों का कहना है कि कांग्रेस की जमीन अब बंजर हो चुकी है, यही वजह है कि देशवासी इस जमीन पर बुआई करने से बच रहे हैं.