केंद्र सरकार ने पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ जुर्माने की राशि को दोगुना कर दिया है.जिसपर संयुक्त किसान मोर्चा गैर-राजनीतिक के नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि सरकार किसानों से बदला ले रही है. इसी को देखते हुए किसानों पर तरह-तरह की कार्रवाई की जा रही है.