उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आलू किसानों को राहत देने के लिए बड़ा फैसला लिया है. किसानों को कोल्ड स्टोरेज में आलू रखने पर 1 रुपये प्रति किलो की दर से स्टोरेज फीस में छूट मिलेगी. इसके लिए सरकार ने 1,000 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है और राहत की राशि DBT के जरिए सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी.