दिल्ली में वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 (World Food India) का आयोजन किया जा रहा है. 3 से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस मेले का ये दूसरी सीजन हैं. भारत इसकी मेजबानी कर रहा है. वहीं बिहार वेटरनरी कॉलेज भी इसमें हिस्सा ले रहा है. इस कॉलेज की प्रोफेसर डॉ सुषमा के अनुसार वो इस मेले में मीट और दूध से बने कई तरह के प्रॉडक्ट लेकर जा रही है. इसमें नॉन वेज लिट्टी चोखा जैसे डिस शामिल है. वहीं पनीर का अचार और दूध से बने कई तरह के उत्पाद लेकर जा रही हैं. ये कहती है कि इस बार बिहार के बहुत ही ऐसे व्यंजन होंगे जो वहाँ के लोगों को बिहारी भोजन का एक अलग स्वाद दिलाएगा.