संसद में कुछ सांसदों ने खाड़ी युद्ध (West-Asia War) के कारण उर्वरक (fertilizer) की कमी को लेकर सवाल उठाया और पूछा कि भारत सरकार किसानों को सस्ते दर पर खाद उपलब्ध कराने के लिए क्या नीति अपना रही है. सांसद ने कहा कि उनके इलाके में चार फसलों की खेती होती है और अभी मिर्च तथा रेपसीड की खेती चल रहा है, इसलिए खाद की तत्काल जरूरत है. जवाब में केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा ने सदन को आश्वस्त किया कि भारत सरकार ने पर्याप्त खाद का भंडारण कर रखा है. मंत्री ने कहा कि उन्होंने कल ही सभी कृषि मंत्रियों से बातचीत की है और सबको बताया है कि 'panic करने की कोई आवश्यकता नहीं है.' मंत्री ने जोर देकर कहा, 'हमारे पास पर्याप्त भंडारण है और उस भंडारण के व्यवस्था के कारण किसानों को सही समय पर खाद जितनी चाहिए वह मिलेगी.' मंत्री ने देश की जनता से अपील की कि खाद की उपलब्धता को लेकर किसी तरह की घबराहट की जरूरत नहीं है.