भारत का पड़ोसी देश नेपाल जल रहा है। सोशल मीडिया पर लगे बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ जेन-जी के प्रदर्शनों की आग में जल रहा है नेपाल। PM KP शर्मा ओली फिलहाल इस्तीफा देकर कहां हैं, किसी को नहीं मालूम. ऐसे में एक मुद्दा और चर्चा में है कि भारत और नेपाल के रिश्ते कैसे रहे हैं। तो आपको बता दें कि ओली के शासन में भारत और नेपाल के रिश्ते खूब बिगड़े. बॉर्डर इश्यू से लेकर कई और मसलों पर दोनों देशों में तनातनी रही. इन कई मसलों में बासमती चावल और उसका GI टैग भी एक मुद्दा रहा। इस वीडियो में जानें कि आखिर क्या है भारत और नेपाल के बीच का बासमती विवाद.