खाना पकाने के लिए सही बर्तनों का चयन स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. वैज्ञानिकों के अनुसार एल्यूमिनियम और जस्ते के बर्तनों में खाना पकाना हानिकारक हो सकता है. प्रेशर कुकर में बनी दाल को लंबे समय तक रखना भी स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं माना जाता. वहीं लोहे और पीतल के बर्तनों में बना भोजन शरीर के लिए अधिक लाभकारी होता है.