Monsoon: जून के शुरुआती हफ्ते के बीतने के साथ ही लोगों को मॉनसून की बारिश का इंतजार है. IMD के Forecast Department के Head Anupam Kashyup ने कहा कि केरल में मॉनसून आने में लगभग 8 दिन की देरी है. साथ ही कहा कि चक्रवाती तूफान पर मॉनसून निर्भर करेगा. दरअसल देश के कुछ तटीय राज्यों में चक्रवाती तूफान (Cyclone Biporjoy) का खतरा मंडरा रहा है. इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है. अनुमान है कि अगले 24 घंटों में अरब सागर में ये चक्रवात बन सकता है.