Iran और Israel के बीच चल रहे युद्ध के का असर Lakhimpur Kheri जिले में कई पेट्रोल पंपों पर दिखाई देने लगा है. कई Petrol पंप पर Diesel पेट्रोल खत्म हो गया है.पेट्रोल पंप बंद कर दिए गए हैं, तो जिन पेट्रोल पंपों पर डीजल पेट्रोल मिल रहा है, वहां पर बाईकों में पेट्रोल डलवाने और कंटेनरों की लंबी-लंबी लाइनें लगी दिखाई दे रही है. लखीमपुर खीरी जिले में मितौली थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप पर डीजल लेने के लिए लोगों ने कंटेनरों की लंबी-लंबी लाइन लगा दी है और डीजल लेने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं.