भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस समझौते में कृषि और किसानों के हितों की पूरी सुरक्षा की गई है. उन्होंने विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया और स्पष्ट किया कि सोयाबीन, मक्का, चावल, गेहूं, फल और डेयरी उत्पादों पर किसी तरह की टैरिफ छूट नहीं दी गई है. साथ ही मिक्स डिब्बाबंद सब्जियां, लिक्विड पाउडर और पनीर जैसी चीजें भारत में आयात नहीं होंगी, जिससे भारतीय किसानों को नुकसान नहीं होगा.