केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एग्रीवोल्टिक्स मॉडल में छोटे किसानों के हितों और कृषि उत्पादन पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि खेत की मिट्टी, जलवायु और फसल चक्र को ध्यान में रखकर ही सोलर पैनल के साथ खेती का मॉडल तैयार करना चाहिए.देखिए कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एग्रीवोल्टिक्स और किसानों के हितों को लेकर क्या कहा.