पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा मजबूत करने के लिए स्थानीय लोगों ने बड़ी पहल की है.दरअसल भारत-बांग्लादेश सीमा पर लंबे समय से बॉर्डर फेंसिंग का काम अटका हुआ था. लेकिन अब इलाके के लोगों ने खुद आगे आकर इस काम को पूरा करने में मदद की है. माथाभांगा-1 ब्लॉक के सतग्राम मनाबाड़ी गांव के तीन ग्रामीणों ने अपनी 33 डेसिमल जमीन स्वेच्छा से दान कर दी, ताकि सीमा पर बाड़ लगाई जा सके.ग्रामीणों का कहना है कि फेंसिंग नहीं होने की वजह से इलाके में घुसपैठ, तस्करी और खेतों को नुकसान जैसी समस्याएं लगातार बढ़ रही थीं.लोगों का मानना है कि बॉर्डर पर मजबूत फेंसिंग बनने से ना सिर्फ गांव सुरक्षित होगा, बल्कि देश की सुरक्षा भी और मजबूत होगी.सुनिए इसको लेकर ग्रामीणों ने क्या बताया है...