छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में खराब सड़क के खिलाफ ग्रामीणों ने अनोखा विरोध किया है. लखनपुर विकासखंड के चिलबिल पंडोपारा में लोगों ने सड़क पर बने गड्ढों और कीचड़ में धान की फसल लगा दी. ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले 10 साल से सड़क की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं.