Pakistan में पहले से बढ़ती महंगाई के बीच अब आटे का गंभीर संकट (Wheat Crisis) गहराने की आशंका पैदा हो गई है. पंजाब फूड डिपार्टमेंट द्वारा अचानक गेहूं की आपूर्ति के लिए जारी किए जाने वाले ट्रांसपोर्ट परमिट रोक दिए जाने के बाद इस्लामाबाद और रावलपिंडी के करीब 45 आटा मिलों के सामने गेहूं का स्टॉक खत्म होने का खतरा मंडरा रहा है.