कानपुर में एक अनोखा मामला आया है जहां पर एक सब्जी विक्रेता ने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ थाने में सब्जी चोरी की शिकायत दी है. दरअसल हाल ही में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बवाल हुआ. मेस्टन रोड पर दोनों दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं में भिड़ंत के दौरान लात-घूंसे, जूते-चप्पल चले और महिलाओं ने भी एक-दूसरे से धक्कामुक्की की. स्थिति संभालने पहुंचे पुलिसकर्मियों से भी कहासुनी हुई.