बिहार (Bihar) में आजकल सब्जियों की खेती (Vegetable Farming) का चलन तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में सब्जियों की खेती (Sabzi Ki Kheti) करने वाले किसान मनोज सिंह ने कहा कि खेती को लोग छोड़कर बाहर पांच से दस हज़ार की नौकरी करने के लिए जाते है. लेकिन घर पर रहकर वह सब्ज़ी की खेती से अधिक की कमाई कर सकते है. मनोज तीन बीघा में कई तरह की सब्ज़ियों की खेती करते है . इससे सालाना ढाई लाख से अधिक की कमाई कर लेते है.