उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार 15 और 16 अक्टूबर को राज्य के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है. वहीं, ऊंचाई वाले पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के आसार भी जताए गए हैं. इससे प्रदेश में ठंड बढ़ सकती है और तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.