भारत और अमेरिका (India-US) के बीच लंबे समय से अटकी ट्रेड डील (Trade Deal) डन हो गई है. इसका ऐलान खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और पीएम मोदी (PM Modi) ने ऐलान किया है. ट्रंप ने एलान किया है कि भारत पर लगने वाला टैरिफ (Tariff) अब 25% से घटाकर 18% कर दिया गया है. इसका मतलब है कि भारत में बने सामान अब अमेरिका में पहले से सस्ते होंगे. इससे भारतीय कंपनियों और किसानों को अपने उत्पाद बेचने में आसानी होगी.