केंद्र सरकार ने कपास पर 20 सितंबर 2025 तक के लिए इंपोर्ट ड्यूटी हटा दी है. इससे किसानों में आक्रोश है. वहीं, व्यापारियों और टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए यह राहत भरा कदम माना जा रहा है. किसान नेताओं का कहना है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और व्यापारियों को खुश करने के लिए सरकार ने यह निर्णय लिया है. ट्रंप द्वारा भारत पर टैरिफ लगाने के बाद भारत सरकार ने कपास पर लगने वाला आयात शुल्क पूरी तरह हटा दिया है.