उत्तर प्रदेश की योगी सरकार गन्ना किसानों के साथ तौल में घटतौली करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने जा रही है. पेराई सत्र 2026-27 के दौरान चीनी मिलों के गेट और गन्ना क्रय केंद्रों पर वजन में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर तत्काल जांच होगी और दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.