उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है. अब प्रीपेड स्मार्ट मीटर पोस्टपेड की तरह काम करेंगे. उपभोक्ताओं को हर महीने बिल मिलेगा और भुगतान के लिए 15 दिन का समय मिलेगा. पुराने बकाया को 10 किस्तों में जमा करने की सुविधा भी दी गई है.