लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मिशन रोजगार कार्यक्रम के तहत कृषि विभाग के 3,446 नवचयनित प्राविधिक सहायकों और 126 मंडी सचिवों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के पहले किसान खेत में जाने से डरता था, जबकि अब कानून व्यवस्था और कृषि सुविधाओं में बड़ा सुधार हुआ है. उन्होंने किसानों, सिंचाई, बिजली और चीनी मिलों से जुड़ी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं.