इस साल खरीफ सीजन में देशभर के किसान खाद की समस्या से जूझते रहे हैं. खरीफ सीजन वाली समस्या जस की तस बनी ही रही कि रबी सीजन वाली फसलें उगाने का समय आ गया है. , लेकिन खाद की समस्या अभी तक कम नहीं हुई. उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में रबी की बुवाई का समय नजदीक आते ही खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं. और कबरई ब्लॉक के बबेड़ी गांव में इस बार खाद वितरण व्यवस्था में बदलाव कर दिया गया है, जिससे उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.