उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने फसल नुकसान के मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए बीमा कंपनियों को 31 मार्च तक सर्वे पूरा करने का निर्देश दिया है. उन्होंने चेतावनी दी है कि किसी भी तरह की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कंपनियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि किसानों को समय पर मुआवजा मिल सके.