देशभर में बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है. Saharanpur में तेज हवा और बारिश के कारण गेहूं की फसल गिर गई है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है. फसल गिरने से दानों के सही तरीके से विकसित होने में दिक्कत आती है, जिसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ता है. किसानों का कहना है कि इस बार पैदावार लगभग आधी रह सकती है. इससे उनकी आय पर भी बड़ा असर पड़ेगा और आर्थिक नुकसान की स्थिति पैदा हो रही है.