हरियाणा के करनाल में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने धान किसानों की चिंता बढ़ा दी है. कटाई के लिए तैयार कई खेतों में धान की फसल गिर गई है, जिससे उत्पादन और गुणवत्ता पर असर पड़ने की आशंका है. किसानों का कहना है कि जून से अगस्त तक पर्याप्त बारिश नहीं मिली, लेकिन सितंबर में लगातार बारिश और तेज हवाओं ने फसल को नुकसान पहुंचा दिया.