छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले खाद, बीज और प्रधानमंत्री आवास की मांग को लेकर किसानों ने अनोखा जल सत्याग्रह किया. महिला और पुरुष गांव के लक्ष्मी सागर तालाब में पानी के अंदर खड़े होकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते नजर आए. किसानों का आरोप है कि कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को अपनी समस्याएं बताने के बाद भी उन्हें खेती के सीजन में खाद और बीज नहीं मिला, जिसे लेकर उन्होंने सत्याग्रह का रास्ता चुना.