पूर्णिया में प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने बड़ी मात्रा में पकड़ी गई बैन मछली को गड्ढा खोदकर जमीन में दफना दिया. यह मछली स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक मानी जाती है, जिससे कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई अवैध रूप से हो रही मछली की बिक्री और वितरण पर रोक लगाने के लिए की गई है.