खरीफ सीजन के आते ही धान की रोपाई शुरू हो चुकी है. पुनर्वसु नक्षत्र के अवसर पर पटना स्थित आईसीएआर (ICAR) पूर्वी अनुसंधान परिसर में धान की रोपाई का शुभारंभ किया गया. यहां खेतों में पारंपरिक लोकगीतों के साथ कृषि वैज्ञानिकों और किसानों ने 'स्वर्ण पूर्वी धान 3' किस्म की रोपाई की.