यूपी के मुरादाबाद में किसानों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मददगार बनती नजर आ रही है. अपनी फसल की सुरक्षा के लिए मुरादाबाद जिले के हजारों किसानों ने फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमा कराया है. मुरादाबाद में 48 हजार से ज्यादा किसानों ने अब तक पीएम फसल बीमा योजना में अपनी फसलों का बीमा कराया है. दूसरी खबर हरियाणा से है. मौसम की मार झेल रहे किसानों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने गेहूं खरीद के नियमों में ढील दी है. केंद्र की छूट के बाद अब पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश में 80% तक फीकी चमक वाले बेजान गेहूं की खरीद सरकारी एजेंसियां कर सकेंगी. इसी बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस फैसले का स्वागत किया है.