आज की प्रमुख किसान खबरों में लखनऊ के पंचायत आजतक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का किसानों को लेकर बड़ा बयान, महाराष्ट्र में खेती पर बढ़ते संकट से परेशान किसान, पंजाब में मृत किसानों के नाम पर दर्ज एफआईआर का मामला, गुजरात के मोरबी में मुआवजे को लेकर तेज हुआ आंदोलन, भारत-ब्रिटेन एफटीए से किसानों को मिलने वाले संभावित फायदे, बिहार के 26 साल पुराने किसान हत्याकांड में 12 दोषियों को उम्रकैद और महाराष्ट्र में किसानों की कर्जमाफी से जुड़ा बड़ा ऐलान शामिल हैं.