Madhya Pradesh के बैतूल जिले में खाद (Fertilizer) चोरी का बड़ा मामला सामने आया है. जिले के आरटीओ कार्यालय के पास स्थित आदिम जाति सेवा सहकारी समिति जामठी के वेयरहाउस से करीब 700 बोरी खाद चोरी होने से हड़कंप मच गया है. चोरी की इस घटना ने उस समय किसानों की चिंता और बढ़ा दी है, जब उन्हें खरीफ की बुवाई के लिए खाद की जरूरत है. जानकारी के अनुसार, वेयरहाउस से 668 बोरी यूरिया, 32 बोरी पोटाश और 5 बोरी जिंक गायब पाई गई हैं. चोरी हुई खाद की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है.