पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत, मजदूरों की कमी और मौसम की मार से परेशान किसानों के लिए महाराष्ट्र के जालना जिले से एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है. घनसावंगी तहसील के तनवाड़ी गांव के किसान दामोदर शेंडगे ने सिर्फ तीन एकड़ जमीन में खजूर की बागवानी कर एक सफल मॉडल तैयार किया है. साल 2019 में लगाए गए खजूर के पौधे अब भरपूर उत्पादन दे रहे हैं, जिससे किसान को हर साल अच्छी कमाई हो रही है.और इस साल उन्हें करीब 20 लाख रुपये की आय होने की उम्मीद है.सुनिए इसको लेकर प्रगतिशील किसान दामोदर शेंडगे ने और क्या बताया..