नवादा में गंगा जलाशय परियोजना को लेकर किसानों की महापंचायत में बड़ा फैसला हुआ. बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने किसानों की जमीन अधिग्रहण पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिना सहमति जमीन नहीं ली जा सकती. किसानों ने 500 एकड़ जमीन और 2 हजार परिवारों के विस्थापन का विरोध किया और जमीन व गांव नहीं छोड़ने का फैसला लिया.