पराली का समाधान करना देश के किसानों खास कर हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए एक समस्या बन गई है क्योंकि इसे जलाने से हवा खराब हो जाती है. दूसरी ओर, पराली को खेत से जल्दी साफ नहीं करें तो रबी फसल की खेती करने में देरी हो जाती है. पर हरियाणा के सोनीपत में रहने वाले युवा किसान ने इसका भी समाधान निकाल लिया है. अपने एक खास प्रयोग के कारण युवा किसान पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है. युवा किसान फसल के अवशेषों यानी कि पराली से गठरी बनाकर कमाई कर रहा है