हरियाणा के सोनीपत में किसानों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर लघु सचिवालय तक मार्च निकालकर प्रदर्शन किया. किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने हाई टेंशन लाइन के मुआवजे, पीआर धान की MSP पर बिना कटौती खरीद, DAP की पर्याप्त उपलब्धता और कलेक्टर रेट बढ़ाने की मांग उठाई. किसानों ने नकली दूध, पनीर और मावा बनाने व बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की. सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसानों ने जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी.