दिल्ली कूच की तैयारी के बीच हरियाणा के सोनीपत से भी बड़ी संख्या में किसान एकजुट होकर राजधानी की ओर रवाना हो रहे हैं. किसानों की आवाजाही को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. आगे बढ़ने से रोकने के लिए कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है और सीमेंट की दीवारें भी बनाई जा रही हैं. पुलिस और सुरक्षा बल लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. इस रिपोर्ट में देखिए सोनीपत से दिल्ली कूच की तैयारियों, किसानों के उत्साह, प्रशासनिक रणनीति और मौके के ताजा हालात की पूरी तस्वीर.