सोनाचूर धान एक खुशबूदार और प्रीमियम क्वालिटी की धान की किस्म है, जिसकी बाजार में अच्छी कीमत मिलती है. कम लागत में अधिक उत्पादन देने वाली यह किस्म किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रही है. इसकी खास सुगंध, बेहतरीन स्वाद और बढ़ती मांग के कारण किसान इसकी खेती की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं. जानें सोनाचूर धान की प्रमुख विशेषताएं, फायदे और खेती की पूरी जानकारी.