फसल में लगने वाले कीट किसानों की मेहनत और उत्पादन दोनों को नुकसान पहुंचाते हैं. ज्यादातर किसान कीटनाशकों का इस्तेमाल करते हैं, जिससे खेत, पर्यावरण और सेहत पर बुरा असर पड़ता है.अब किसानों के लिए राहत की बड़ी खबर है. कृषि विभाग ने Solar Light Trap योजना शुरू की है, जो बिना जहरीले रसायनों के कीट नियंत्रण में मदद करेगी. यह उपकरण रात में लाइट के जरिए कीड़ों को आकर्षित कर उन्हें खत्म करता है. इससे कीटनाशकों का खर्च कम होगा और फसल भी सुरक्षित रहेगी. वीडियो में जानिए Solar Light Trap कैसे काम करता है, इसके फायदे क्या हैं और किसान इसे कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं.