किसान के लिए सबसे बड़ी समस्या होती है फसल का सही दाम ना मिलना. उसे फसल बेचकर जो कीमत मिलती है वो उस कीमत से काफी कम होती है जिस पर उपभोक्ता बाजार से खरीद करता है. इस अंतर को खत्म करने के लिए सरकार क्या कर रही है इस पर खुद कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ना फार्म टू कंज्यूमर कॉन्सेप्ट की चर्चा की.