केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने New Delhi में आयोजित पूसा कृषि मेले का उद्घाटन किया. मेले के दौरान उन्होंने पूसा परिसर में उगाई गई सरसों की फसल का निरीक्षण भी किया. कृषि वैज्ञानिकों ने उन्हें सरसों की नई विकसित किस्म के बारे में जानकारी दी, जो कम समय में तैयार होने के साथ-साथ अधिक गुणवत्ता वाली बताई जा रही है.